Connect with us

Brahmakumaris boriwali

A Divine Talkshow: Experiences with Baba by Dr Ashok Mehta

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ बोरीवली वेस्ट, मुंबई ने रविवार, 23 जुलाई 2023 को, बी के डॉक्टर अशोक मेहता जी के साथ एक टॉक शो का आयोजन किया जिसमें उनकी लौकिक पुत्री सोनल बहन और उनके युगल चेतन भाई भी उपस्थित थे।

बी के डॉक्टर अशोक न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी मेडिकल सेवाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। वे अपने जीवन काल में कई अस्पताल  के निर्माण एवं संचालन के निमित्त बने जिस्म माउंट आबू स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी शामिल है। उनकी कुशलता एवं असामान्य सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें Dr. B. C. Roy अवार्ड (1996) से सम्मानित किया है। इसी के साथ, 1988 में, वे स्वयं परमात्मा के रथ, दादी गुलजार जी के ट्रीटमेंट के निमित्त बने।

उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ब्राह्मण परिवार से, चाहे देश या विदेश में, सबसे बहुत प्यार भरी पालना मिली जिसके कारण उनका पूरा परिवार ही ज्ञान में चल पड़ा।
बी के श्रेया बहन के अनुरोध पर डाक्टर अशोक ने, यज्ञ के बड़ों के साथ के अपने अनोखे अनुभव शेयर कर, सभी के दिलों में दादियों की प्यारी यादें ताज़ा की। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि हमें परचिंतन, परदर्शन न करते हुए ज्ञान, योग द्वारा स्वयं की उन्नति पर ध्यान देना चाहिए।


सेंटर प्रभारी बी के बिंदु बहन ने डॉक्टर के संपूर्ण परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान ने उनमें सच्चाई और निर्मानता की विशेषताएँ  देखीं और उन्हें अपने कार्य के लिए चुना। साथ ही उन्होंने, अव्यक्त बापदादा द्वारा, डॉक्टर और उनके परिवार के लिए, उच्चारे गए महावाक्यों का संकलन, एक पुस्तक के रूप में उपहार में दिया। इस, अद्भुत अनुभवों की रिमझिम वर्षा का आनंद लगभग 350 बीके भाई बहनों ने लिया।

Brahmakumaris boriwali

A Talk on “Emotional Healing”-Eminent Psychologist & Hypnotherapist Dr. Lavanya Patel Addressed

Published

on

By

11 मई, रविवार को ब्रह्माकुमारीज़, बोरीवली वेस्ट की मुख्य संचालिका बी.के. बिंदु ने Mother’s Day पर  “Emotional Healing” विषय पर प्रख्यात Psychologist & Hypnotherapist Dr. Lavanya Patel को आमंत्रित कर, सभी के लिए विशेष Talk रखा।
Dr. Lavanya एक Clinical Psychologistप्रमाणित Hypnotherapist, NLP International Trainer, Life Coach, Corporate Trainer एवं  आध्यात्मिक उपचारक है। इस Field में उनको 25 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है।

इस कार्यक्रम में Chief Guests रहे :-

1).Dr. Nisha Modi ji, Alternate Therapist
2). Bro. Samir Sagar ji, Owner, Manu Bhai Jewellers
3).Bro. Mehul Mehta ji, Industrialist
4).Bro. Amar Shah ji, Social Worker

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, बी.के. धीरज ने मंच संचालन किया तथा सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. बिंदु ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि, “आज के अनिश्चितता के दौर में सभी को Emotional Healing की बहुत आवश्यकता है। आज का इंसान स्वयं को Emotionally कमज़ोर महसूस करता है, जिस कारण से मानसिक बीमारियों पैदा होती है, ऐसे में हमे इसे Heal करने की जरूरत है दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई ।

Dr. Lavanya ने अपनी Case Studies के द्वारा स्पष्ट किया कि, हमारे शरीर के अंदर 37 Trillion cells की Army है, जो हमारा हर एक संकल्प कैच करती हैं और उस पर अमल करती है। हम जो सोचते हैं, हमारा शरीर उसी पर चलता है।  तो इस सिद्धांत से हम अपने जीवन की परेशानियों का हल खुद ही कर सकते हैं। इसी प्रकार उन्होंने सभी का आत्मविश्वास बढ़ाया और सभी को positivity से भर दिया।  उन्होंने कहा कि, केवल हमारी सोच ही हमारे Control मे है इसलिए हमें केवल और केवल positive सोचना है

Dr. Lavanya ने सभी को मेडिटेशन सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि, राजयोग मेडिटेशन वह tool है जिस से हम, किसी भी परिस्थिति मे positive और श्रेष्ठ विचार कर सकते हैं। अंत मे उन्होंने सभी को Affirmations का अभ्यास कराते हुए, मेडिटेशन करवाया।

इस कार्यक्रम का लाभ नए भाई बहनों ने तो उठाया ही, साथ साथ बी.के. भाई बहनों के लिए भी इसी विषय पर अलग Session रखा गया, जिसका लाभ उन्हें भी मिला। लगभग 350 भाई बहनों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया और मेडिटेशन सीखने की उत्सुकता दिखाई।

Continue Reading

Brahmakumaris boriwali

Mahashivratri 2025 Celebration

Published

on

By

जब स्वयं शिव स्वयंभू इस धारा पर, कलयुग रूपी घोर अंधियारी रात्रि को स्वर्णिम भारत बनाने का महान कार्य करने अवतरित होते हैं, तब ही तो यह शिव जयंती हमारे लिए एक विशेष पर्व साबित होता है।
ब्रह्माकुमारीज़, बोरीवली वेस्ट, की मुख्य प्रशासिका बी. के. बिंदु एवं समस्त बोरीवली वेस्ट ब्राह्मण परिवार ने मिलकर यह पर्व, वीर सावरकर उद्यान में 22 से 26 फरवरी तक बड़े पैमाने में मनाया।मेले का दिव्य उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित Chief Guests द्वारा Ribbon Cutting तथा Balloons उड़ा कर किया गया ।मुख्य अतिथि मौज़ूद रहे :-

1. Bro. Gopal Shetty ji, Former MLA, Borivali.

2. Bro. Sanjay Upadhyay Ji MLA, Borivali.

3. Bro. Hasmukh ji, Owner of Surface Dekor.

4. Bro. Eeresh ji, District Tehsildar, Borivali.

5. Bro. Dharam Jagda ji, Famous Builder.

6. Sis. Kavita Seth ji, Famous Playback Singer.

मेले में आए भाई बहनों का एवं अतिथियों का, सेंटर प्रभारी बी. के. बिंदु ने स्वागत किया एवं सभी को महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि, इस मेले से सभी परमात्मा का दिव्य एवं अलौकिक संदेश लेकर जाए, ऐसी शुभ आश है। बिंदु बहन ने भ्राता गोपाल शेट्टी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा इस संस्था के सहयोगी रहे है और समय प्रति समय विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होते है।

मुख्य अतिथि Bro.Gopal Shetty ji, ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि हमारा देश इतनी तीव्र गति से प्रगति इसलिए कर रहा है क्योंकि Polotical Parties के साथ साथ, ऐसी संस्थाएं भी गुप्त रूप से समाज सुधारक के रूप में कार्य कर रही है जिसमे से एक ब्रह्माकुमारीज़ है। उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए आगे कहा कि यह सभी संस्था निःस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

शिवरात्रि का यह महोत्सव 17-21 तथा 26 फरवरी को धूम धाम से, विभिन्न मंदिरों तथा स्थानों पर *प्रदर्शनियों* द्वारा मनाया गया जिसमें विशेष सहभागी रहे :
Mayuri Behn
Om Prakash Bang ji

जहां पर एक तरफ भव्य अमरनाथ दर्शन इस मेले का विशेष आकर्षण रहा, वहीं  ‘कर्म और भाग्य’ के ऊपर बहुत सुंदर Animation Movie द्वारा स्पष्ट कराया की कैसे हमारे ही कर्मों से हमारा भाग्य उदय होता है।

साथ की, Mind Spa जहां छोटी छोटी Videos द्वारा दर्शानार्थियों को रोज़ मर्रा की उलझनों का समाधान मिला तथा VR द्वारा 3D Meditation Experience कराया गया।

मेले में सजीव शंकर पार्वती ने सभी भक्तों का मन मोह लिया ।

अंत में सभी ने 15 दिवसीय मेडिटेशन कोर्स का निमंत्रण उत्साहित होकर स्वीकार किया।

इस अलौकिक मेले का लाभ लगभग 8000 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

Continue Reading

Brahmakumaris boriwali

Raksha Bandhan Celebration and Inspiring talk on Link of Love by BK Shreya

Published

on

By

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ बोरिवली वेस्ट ने, “The Link Of Love” पर 17 अगस्त 2024 को,  शांतिधाम प्रार्थनालय में एक अलौकिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका लाभ 250 से भी अधिक भाई-बहनों ने लिया। इस कार्यक्रम में आए विशेष अतिथि रहे:

1. Bro. Solomon, Director, St. Francis Institute of Art & Design, Borivali West.
2. B.K. Bindu, Centre Incharge.
3. Dr. Shalini Sinha, Director St. Francis Institute of Management and Research.
4. B.K. Shreya, Rajyoga Teacher.
5. Jayanti Bhai Gandhi Ji, Chairman, Vadlo (Senior Citizens Group) Pragati Mitra Mandal, Kandivali West.
6. Mr. Kiran Motani, Secretary of Chikuwadi Residents Welfare Association (CRWA).

सत्र में आए भाई-बहनों को, सेंटर प्रभारी बी.के. बिंदु ने रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि आज के समय में हम सभी असुरक्षित महसूस करते हैं, इसलिए हम सभी को रक्षा की ज़रूरत है। परमात्मा ही हम सबके सच्चे रक्षक हैं।

कार्यक्रम में, बोरीवली वेस्ट सेंटर की बी.के. श्रेया बहन ने बड़े ही सारयुक्त शब्दों में सभा को इस विषय पर संबोधित किया। संबंधों में कैसे प्यार और मधुरता बनी रहे, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि attachment के कारण हम संबंधों में expectations रखते हैं और जब वो expectations पूरी नहीं होती हैं, तो हम hurt हो जाते हैं। संबंधों में पहले हमें अपना ध्यान रखना होता है, तभी हम दूसरों का ध्यान रख पाएंगे। उन्होंने सभी को स्पष्ट किया कि कैसे कोई हमारे साथ गलत व्यवहार कर सकता है, लेकिन हम उन बातों को पकड़कर, अपने मन में रिपीट करके दुख create करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम बीती बातों को भूलकर अपने पर रहम करें और खुद को दुखों से मुक्त करें।

तत्पश्चात, बी.के. श्रेया ने सभी भाई-बहनों को 15 दिवसीय कोर्स का निमंत्रण देकर तथा मेडिटेशन कमेंट्री द्वारा शांति की अनुभूति कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया। मंच संचालन बी.के. शीतल बहन ने किया तथा कार्यक्रम की शुरुआत, गेस्ट्स द्वारा कैंडल लाइटिंग, दीप भाई द्वारा प्रभु प्रेम के मधुर गीतों एवं भव्या द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। कार्यक्रम का अंत प्रभु की प्रेममय याद, ईश्वरीय राखी एवं प्रसाद देकर हुआ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Borivali West